…अब शिक्षकों को परीक्षा के दिन भी करानी होगी पढ़ाई, विभाग ने सभी डीईओ को जारी किया निर्देश

पटना। ….अब परीक्षा के दिन भी शिक्षकों को पढ़ाई करानी होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक और फरमान कर दिया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने पत्र जारी कर दिया है। सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गयाहै कि सभी स्कूलों में मंथली एग्जाम के दौरान भी पढ़ाई होगी, पढ़ाई नहीं रुकेगी।

जारी आदेश के मुताबिक पहली पाली में पढ़ाई होगी जबकि दूसरी पाली में मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछले महीने से कक्षा एक से 12वीं तक मासिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में मात्र दो घंटी परीक्षा होती थी, जबकि बाकी समय पढ़ाई नहीं हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में विभाग ने अब शिक्षकों को निर्देशित किया हैकि वो परीक्षा के दिन भी पढ़ाई करायेंगे। मासिक परीक्षा के दौरान पहले सत्र में पढ़ाई होगी और जबकि दूसरी पाली में परीक्षा आयोजित की जाए। आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए एसीएस केके पाठक ने हाल के दिनों कई बड़े बड़े फैसले लिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close