VIRAL-मियां-बीबी में जमकर चले लात घूंसे, कोर्ट में पहुंचे थे दोनों , वहीं होने लगी दोनों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

जमुई। कोर्ट कैंपस में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे भी खूब चले। महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, वहीं पति ने फैमिली कोर्ट में केस किया है। दोनों केस के सिलसिले में ही कोर्ट पहुंचे थे, जहां दोनों में भिड़ंत हो गयी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति लोगों से कह रहा है कि देखिए, मुझे मार रही है। वीडियो में बीबी उसपर थप्पड़ बरसाती रही।

वकीलों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पत्नी अंजू कुमारी का आरोप है कि उसकी शादी विपिन कुमार से 2022 में हुई थी। शादी के दो-तीन महीने तक अच्छे से रखा उसके बाद मारपीट करने लगा। आज वो कोर्ट में तारीख पर आए थे। नाश्ता करने के लिए कोर्ट गेट से बाहर निकले, तो मेरे पति विपिन कुमार मारपीट करने लगे। मेरा फोन और चेन भी छीन लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोर्ट परिसर का मामला होने के बाद कुछ नहीं कर सकी। वहीं लोगों का कहना है कि कोर्ट के सामने ही दोनों के बीच बहस होने लगी। लड़की चप्पल उठाकर लड़के को मारने के लिए दौड़ी। जिसके बाद लड़का भाग गया। बाद में उसे पकड़ लिया और फिर जमकर मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने किसी तरह से दोनों को छुड़ाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close