DC का सख्त निर्देश : BDO अपने क्षेत्र में भ्रमण कर कार्य में लाएं प्रगति, आवश्यक कार्य पर ही आएं मुख्यालय

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने अपने प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आम जनता की समस्याओं से रूबरू होकर जल्द से जल्द समाधान करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र में ही रहेंगे केवल आवश्यक हेतु ही वह मुख्यालय आएंगे, इस दौरान लगातार वह अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए समस्याओं का निपटारा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो भी योजनाएं उन्हें दी जाती है उसका अंतिम व्यक्ति के लाभार्थियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। “चलो आवास पूरा करें” योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में हो रही देरी को जल्द से जल्द दूर करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया गया।

प्रत्येक गुरुवार होगा पंचायत दिवस

प्रत्येक गुरुवार को पंचायत दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ विभागों के भी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पंचायत स्तर की समस्याओं को पंचायत स्तर पर हीं दूर किया जाएगा एवं प्रखंड स्तर के परेशानियों को प्रखंड स्तर के पर ही दूर करना सुनिश्चित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close