ईमानदारी हो तो ऐसी! नोटों से भरा बैग रिक्शा में छोड़ गयी महिला, चालक ने बैग लेकर पहुंच गया थाना, ईमानदारी देख पुलिस भी रह गयी दंग, फिर महिला ने…

बांदा(यूपी)। आज भी दुनिया में ईमानदारी बची है। इसकी मिसाल एक ई रिक्शा चालक ने साबित की है। दरअसल एक महिला का लाखों रूपये से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। आसपास कोई नहीं था, रिक्शा चालक चाहता तो पूरा बैग अपने पास रख सकता था, लेकिन रिक्शा चालक उस बैग को लेकर सीधे थाने पहुंचा और ड्यूटी ऑफिसर को सारी बात बताई. पुलिस भी ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी को देखकर हैरान रह गई।

मामला पैलानी थाने इलाके का है। जसपुरा की रहने वाली जयरानी अपने दामाद के साथ साढ़े 4 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान ई रिक्शा में उसका रुपयों से भरा बैग छूट गया और महिला के होश उड़ गए। महिला भी परेशान होकर रिक्शा चालक को ढूंढने लगी पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परेशान होकर महिला थाने पहुंची, लेकिन वहां पर पहले से ही रिक्शा चालक मौजूद था। रिक्शा चालक को देखकर महिला हैरान रह गई। पुलिस ने पूरे मामले को समझा और वेरीफाई कर महिला को उसके नोटों से भगा बैग सौंप दिया। रिक्शा चालक बदलूराम ने कहा वो मेहनत से कमा कर अपना परिवार चलाता है। उसे मेहनत पर विश्वास है. कोई दूसरा होता तो बैग लेकर फरार हो जाता, लेकिन मैंने थाना में बैग लेकर पंहुचा। जहां महिला को पुलिस ने उसका नोटों से भरा बैग सौंप दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close