पति संग समुद्र तट पर घूमने गई महिला हुई गायब, खोजने में इंडियन नेवी ने खर्च कर दिए 1करोड़, लड़की मिली बॉयफ्रेंड संग.. पढ़िए क्या है पूरी कहानी…

आंध्रप्रदेश: से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला पति के साथ शादी की सालगिरह मनाने विशाखापट्टनम समुद्र तट पर जाती है, और अचानक से गायब हो जाती है। आशंका जताई जाती है कि लापता महिला लहरों की चपेट में आ गई होगी। फिर पुलिस नौसेना कोस्ट गार्ड और गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने का कोशिश की जाती है। तकरीबन 1करोड़ इस सर्च ऑपरेशन में खर्च हो जाते हैं, और बाद में पता चलता है कि वह लड़की बॉयफ्रेंड के साथ नेल्लूर भाग गई थी।

यह है मामला। दरअसल 23 साल की शादीशुदा साईं प्रिय सोमवार को विशाखापट्टनम के आरके बीच पर पति श्रीनिवास संग अपनी शादी की सालगिरह मनाने गई थी। इस दौरान कपल ने पहले सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए और वहा से समुद्र तट पर आ गए । फिर दोनों अपने अपने मोबाइल से फोटो क्लिक कराए और कुछ वीडियो भी बनाए। इसी बीच पति के मोबाइल पर किसी का कॉल आ गया वह बात करने में बिजी हो गया । जब पति की कॉल पर बातचीत खत्म हुई तो उसने इधर-उधर पत्नी को देखा कहीं नहीं दिखी। उसको कॉल भी किया तो कोई जवाब नहीं आया ।इसके बाद परेशान पति ने पत्नी की तलाशी के लिए स्थानीय थ्री टाउन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और अपने घरवालों और ससुराल वाले पक्ष को भी इसकी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशाखापट्टनम समुद्र तट तलाशी अभियान

पुलिस ने आशंका जताई की युवती समंदर की लहरों की चपेट में आ गई होगी। इसके लिए पुलिस ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की मदद ली। इसके साथ ही समुद्र के अंदर तलाशी लेने के लिए मछुआरों और गोताखोरों को भी उतारा गया। समुद्र तट से लापता युवती को ढूंढने नौसेना ने तीन जहाज और एक हेलीकॉप्टर लगा दिया। लेकिन फिर भी गुमशुदा का कुछ अता पता नहीं चला।

इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब साईं प्रिया (लापता युवती) ने खुद अपनी मां को मैसेज के जरिए अपने ठिकाने की जानकारी दी, और बताई कि वह अपने प्रेमी रवि के साथ नेल्लूर भाग गई है। साथ ही उसने अपने परिवार से अपने प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंस्पेक्टर के. रामा राव के मुताबिक लापता लड़की सुरक्षित है, इस बात की सत्यापन हो चुकी हैं। लड़की की तलाशी अभियान के लिए नौसेना के तीन जहाज और एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था यह तलाशी अभियान की लागत लगभग 1करोड़ रुपए है, क्योंकि यह सर्च ऑपरेशन दो दिन से अधिक समय तक चला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close