ब्रेकिंग, ED Raid In Jharkhand : देवघर और गोड्डा में शराब कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

रांची : चारुशीला ट्रस्ट की जमीन और शराब कारोबार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम देवघर और गोड्डा में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम सोमवार सुबह गोड्डा में कारोबारी मुकेश बजाज समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. मुकेश बजाज के अलावा देवघर में उमाशंकर सिंह, संजय मालवीय, महेश लाठ समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, सभी का कनेक्शन चर्चित शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से रहा है. सभी लोग पहले शराब व जमीन कारोबार से जुड़े थे. बता दें कि योगेंद्र तिवारी को बीते दिनों ईडी ने गिरफ्तार किया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईडी के अधिकारी योगेंद्र तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ के क्रम में ही योगेंद्र तिवारी ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम ईडी की बताये हैं, जिसके बाद आज सोमवार सुबह से ही ईडी गोड्डा और देवघर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close