आज का राशिफल: सूर्य ग्रहण से प्रभावित होंगी ये 5 राशियां, जीवन में शुरू होगी उथल-पुथल, जानें अपना राशिफल

ग्रहों की स्थिति – गुरु, राहु मेष राशि में शुक्र सिंह राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा कन्या राशि में। केतु और मंगल तुला राशि में। शनि कुंभ राशि में। शनि और बृहस्पति दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।

आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर शुभ – अशुभ प्रभाव पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशिफल
आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. किसी पुराने विवाद के सुलझने से धन अथवा संपत्ति प्राप्त हो सकती है. नवीन संपत्ति के संबंध में योजना बन सकती है. वाहन आज खरीदने के लिए आपके मन में तत्परता बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में सकारात्मक सोच से कोई अच्छा निर्णय लेना हितकर रहेगा. फिजूल खर्ची से बचें. संतान की उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है.
उपाय :- हनुमान जी को चमेली का तेल एवं सिंदूर अर्पित करें. तुलसी के पत्तों की माला पहनाएं.

वृषभ राशिफल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. धन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय सकारात्मक रहेगा. इस संबंध में प्रयासरत रहने से कार्य सिद्ध होने की सफल संभावना रहेगी. धन की आमदनी में वृद्धि होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे. दिखावे के लिए अत्यधिक धन खर्च करने से बचें.
उपाय :– आज कन्याओं को खीर खिलाएं. दूध और चीनी का दान करें. शनि का लोहे का छल्ला मध्यमा उंगली में धारण करें.

मिथुन राशिफल
आज व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होगी. भूमि के क्रय-विक्रय संबंधी कार्यों में लगे लोगों को यकायक धन लाभ हो सकता है. राजनीति में किसी अधूरे अभियान की कमान आपको मिल सकती है. जिससे आपका राजनीतिक वर्चस्व पड़ेगा. साथ ही धन लाभ होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे.
उपाय :- आज भगवान गणेश की आराधना करें. उन्हें दूब एवं मोदक के लड्डू का भोग लगाएं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
आर्थिक :- आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. उधार दिया गया धन वापस मिलेगा. व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में अधीनस्थ से धन लाभ होगा. कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग भविष्य में लाभ देंगे. पैतृक धन संपत्ति मिलने से आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी. किसी विपरीत लिंग साथी से धन एवं उपहार मिलेंगे. किसी नवीन उद्योग को शुरू करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.
उपाय :- आज माता को वस्त्र एवं धन भेंट करें. उनका आशीर्वाद लें.

सिंह राशिफल
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कोई अधूरा कर पूरा होने से धन प्राप्त होगा. किसी व्यापारिक योजना पर अत्यधिक पूंजी निवेश सोच समझकर करें. धन के लेनदेन को लेकर वाद विवाद से बचें. व्यापार में परिजनों मित्रों का सहयोग मिलेगा. जिससे अच्छी आमदनी होगी. भोग विलास की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है.
उपाय :- आज उगते हुए सूर्य को जल दें. सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें.

कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन एवं संपत्ति में वृद्धि होगी. कोई पुराना भूमि विवाद सुलझ जाएगा. पशुपालन में कार्य लोगों को अच्छी आमदनी होगी. शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को सरकार की किसी योजना के कारण बड़ा लाभ होगा. माता-पिता से वस्त्र एवं उपहार प्राप्त होंगे. भोग विलास पर अत्यधिक धन खर्च करने से पहले सोचे समझे तभी निर्णय करें.
उपाय :- चारपाई के पायों पर तांबे की कील गाड़े और रात को दूध न पियें.
तुला राशिफल
धन के आगमन का इंतजार ही करते रहेंगे. लेकिन धन नहीं आएगा. साहू कारी के कार्य से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य के बनते बनते रुक जाने से धन आते-आते रुक जाएगा. परिवार में अनावश्यक धन खर्च करने की प्रवृत्ति देखकर आपके मन में भारी कष्ट होगा. भूमिगत द्रव्यों, खदानों आदि के कार्य में संलग्न लोगों को कोई बड़ी सफलता एवं लाभ हो सकता है.
उपाय:- अपने कुल खानदान की रीति रिवाज को मानों. सूर्य की वस्तुएं बाजार आदि मुफ्त में न लें.

वृश्चिक राशिफल
आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. पहले से चली आ रही आर्थिक समस्याएं कम होंगी. नवीन भूमि आदि संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी. इस संबंध में इस मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति के संबंध में पारिवारिक जनों के साथ वार्ता हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आ रहीबाधाएं कम होगी. आय के नवीन स्त्रोत तलाश ने का प्रयास करें. पिता से आर्थिक मदद मिल सकतीहै.
उपाय:- आज सुराख वाला तांबे का पैसा बहते हुए पानी में बहाएं.

धनु राशिफल

आर्थिक :- आपका आर्थिक पक्ष कुछ चिंताजनक रहेगा. व्यापार में आपेक्षि धन लाभ न होने से मन खिन्न रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन होने से आय प्रभावित होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की निकटता का लाभ मिलेगा. किसी विपरीत लिंग साथी पर अत्यधिक खर्च करेंगे.
उपाय :-आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें. भगवान श्री कृष्ण जी की आराधना करें.

मकर राशिफल
व्यापार में आए अच्छी होगी. नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा. किसी आर्थिक लेनदेन में सजगता बरतें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें. विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को पैकेज बढ़ाने का शुभ समाचार मिलेगा. कार्य क्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से विशेष धन लाभ होगा. पैतृक धन संपत्ति मिलने से में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी.
उपाय :-आज गौ दान करें. गौ माता की सेवा करें.

कुंभ राशिफल
पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे. व्यापार में अच्छी आय होने के योग हैं. किसी प्रियजन से धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे. व्यापार में किए कुछ परिवर्तन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे. किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें. अन्यथा धन हानि हो सकती है. पैतृक धन संबंधी विवाद पुलिस के सहयोग से सुलझ सकता है. व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने के योग हैं. जीवन साथी को रोजगार अथवा नौकरी मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
उपाय :- आज शराब का सेवन न करें. अपने नौकर को प्रसन्न रखें.

मीन राशिफल
जीवन साथी के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में नई सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. पैतृक धन संपत्ति में वृद्धि होगी. किसी महत्वपूर्ण पड़े अधूरे कार्य के पूर्ण होने से आय के नवीन स्रोत खुलेंगे. कृषि कार्य में धन लाभ होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा. आर्थिक पक्ष सुधरेगा.
उपाय:- गलत काम ना करें. आक के पत्तों को दूध से धोकर वीराने में दबाएं.

Related Articles

close