सेक्स रैकेट: रेस्टोरेंट में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनकर हालत में मिले 20 लड़के-लड़कियां, शिक्षा विभाग कर्मचारी व इंस्पेक्टर का बेटा चला रहा था रैकेट

फर्रुखाबाद। यूपी में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी में से 9 लड़कियों समेत 11 लड़को को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के रेस्टोरेंट में ये छापेमारी हुई है। दरअसल पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, कि फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के रेस्टोरेंट में अक्सर युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था।

पुलिस के पंहुचते ही तीन मंजिला रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से 9 लड़कियों समेत 11 लड़को को हिरासत में लिया। रेस्टोरेंट संचालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मौके से मिलीं। कुछ लड़के- लड़कियां स्थानीय है। कुछ जिले के बाहर की भी है।अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर चल रहे सैक्स रैकेट की सूचना मिली थी। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने छापेमारी की।

मौके से 20 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। रेस्टोरेंट मालिक और उसके बेटे को भी हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट का संचालक संजीव अग्निहोत्री बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर ऑपरेटर है। उसके पिता प्रमोद अग्निहोत्री पुलिस इंस्पेक्टर पद पर सेवानिवृत्त हैं। सेक्स रैकेट पकड़े जाने की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close