बीबी ने पीट-पीटकर पति को मार डाला, महिला गिरफ्तार.. पढिए क्या है पुरा मामला…..

बिहार: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आया है जो पति -पत्नी के रिश्ते को तार- तार कर देगा। घोसी थाना क्षेत्र के कुर्रे टांड गांव में शराबी पत्नी ने पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। मृतक कुर्रेटांड गांव निवासी मुंगेश्वर मांझी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों अवैध शराब निर्माण कार्य में जुटे रहते थे। शराब बनाने के साथ ही शराब का सेवन भी करते थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ करता था। रविवार की रात भी शराब बनाने को लेकर दोनो के बीच विवाद शुरू हुआ, और मारपीट व गाली-गलौज तक पहुंच गया। गुस्से में आकर नशे में चूर पत्नी ने रात्रि में पति को पीट पीट कर पुरी तरह से घायल कर दिया। जिसकी सोमवार सुबह मौत हो गई। मृत पति को देख महिला घर बंद करके भागने लगी।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

ग्रामीणों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो भाग रही महिला विभागों के समीप से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही महिला के घर की जांच की, जहां उसके पति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने खून लगा खटिया का पाटी भी जप्त किया । जिससे महिला ने पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र शिव शंकर मांझी के बयान पर अपनी मां ललिता देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close