दारोगा ने किया शिक्षिका का 5 साल तक यौन शोषण: कांस्टेबल से बना दारोगा तो शादी से किया इंकार, दी पूरे खानदान मिटाने की धमकी,VIDEO

शाहजहांपुर : जिले के दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लगा है। मिडिया में ख़बर छपने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में है। प्राइवेट टीचर ने औरैया में पदस्थापित दारोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार औरेया में तैनाती के दौरान दारोगा ने दिया था शादी का झांसा दिया था। जिसके बाद दारोगा कई सालों से यौन शोषण करता रहा।

जिस वक्त से ये पुलिस कर्मी यौन शौषण कर रहा था उस वक्त ये कॉन्स्टेबल पद पर था। यौन शौषण करते पांच साल में कॉन्स्टेबल दारोगा के पद पर पहुंच गया।और शादी से इंकार करने लगा। शादी का झांसा देकर दारोगा महिला का शोषण करता रहा। कई बार पीड़िता द्वारा विरोध करने के वावजूद डरा धमका कर 5 साल से शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करता रहा। पिछले 5 सालों में कांस्टेबल से दारोगा बनने के वावजूद पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

औरैया से शाहजहांपुर तक पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। पीडिता जिले के अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाकर परेशान है, जिले के एसपी भी थाने के चक्कर लगवा रहे है। महिला का आरोप है की पूर्व से ही किसी महिला कांस्टेबल से इसका संपर्क था उसके वावजूद प्रेम जाल में फंसाकर दारोगा ने महिला का यौन शोषण किया है। पीड़िता ने बताया की दारोगा ने जान से मारने की धमकी दी और मुकदमा न करने की हिदायत दी।

Related Articles

close