तीन भाई-बहन की मौत : रुला देगी ये दर्दनाक हादसे की कहानी, बहन चॉकलेट की कर रही थी जिद, खरीदने गये भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत

प्रतापगढ़। देर शाम हुए एक सड़क हादसे ने हर किसी को रूला दिया। बहन को चॉकलेट दिलाने गये तीन भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना राजस्थान के प्रतापगढ़ की है। हादसे ने हर किसी को झकझोर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रितेश (18), राहुल (18) और मनिष्का (4) शाम करीब 5 बजे घर से एक किलोमीटर दूर रतलाम रोड पर स्थित दुकान पर चॉकलेट लेने के लिए गए थे।

दुकान से चॉकलेट लेकर लौट रहे तीनों भाई बहन लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही डंपर ने तीनों भाई-बहन को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने 1 घंटे तक प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला प्रतापगढ़ के कोटड़ी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डंपर को जब्त किया। बुरी तरह से कुचला हुआ तीनों का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। तीनों आपस में ममेरे भाई-बहन थे। एक ही गांव में आसपास के घरों में रहते हैं। मनिष्का के पिता चंद्रशेखर हेयर सैलून चलाते हैं।

रितेश अपने घर में सबसे बड़ा था। रितेश का एक छोटा भाई दीपक और है। राहुल के पिता लक्ष्मण का बीमारी के कारण काफी साल पहले निधन हो गया है। राहुल और रितेश दोनों 12वीं क्लास में पढ़ते थे। मनिष्का और रितेश दोनों राहुल की बुआ के बच्चे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close