शिक्षक की हत्या मामला: दो बच्चों की मम्मी से प्यार के चक्कर में हुई थी हत्या, कोर्ट ने महिला समेत 7 आरोपियों को सुनायी उम्रकैद की सजा

जामताड़ा। शिक्षक की हत्या मामले में कोर्ट ने सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। मामला बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुडाम गांव का था, जहां दो साल पहले प्रेम-प्रसंग में ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी गयी थी। कोर्ट ने मामले को सही पाया और दोषी राजेश कोल, रोहित कोल, नंदलाल कोल, संजय कोल, जगदीश कोल, सुभाष कोल और प्रेमिका पूनम कोल को को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है।

जुर्माना नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड विधान की धारा 201 में 5 साल की कठोर कारावास और 2000 हजार अर्थ दंड की सजा मुकर्रर की है। अर्थ दंड नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया है। घटना 27 अप्रैल 2021 थी। जानकारी के मुताबिक पूनम कोल का प्रेम प्रसंग ट्यूशन टीचर अर्जुन महतो से था। ट्यूशन टीचर पूनम के दो बच्चों को पढ़ाने आता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान पूनम और अर्जुन के बीच प्रेम संबंध हो गया। मामल की जानकारी जब पूनम के पति सुभाष कोल को हुई, तो उसने अर्जुन को घर आने से मान कर दिया। ट्य़ूशन भी बंद करा दी, बावजूद अर्जुन घर आता रहा। उसका पूनम के साथ अवैध संबंध जारी रहा। 27 अप्रैल 2021 को गांव में शादी थी। पूनम कोल ने फोन करके रात आठ बजे प्रेमी अर्जुन महतो को घर में बुलाया था। पति सुभाष द्वारा विरोध करने पर वह चला गया। पुनः 15 मिनट के बाद घर आकर पत्नी पूनम के पास चला गया।

जिसके बाद पति सुभाष ने अपने कुछ लोगों राजेश कोल, रोहित कोल, नंदलाल कोल, संजय कोल और जगदीश कोल को बुलाया और अर्जुन को बेदम पीटा। उसके बाद अर्जुन महतो घायल हो गया। उसके पैर में गमछा से बांधकर जंगल में ले गए और खेत में फेंक दिया। फेंकने बाद पत्थर से सिर पर वार किया था। इससे उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close