डॉन दाउद इब्राहिम को दिया गया जहर? गंभीर हालत में कराया गया है अस्पताल में भर्ती, भारी सुरक्षाकर्मी तैनात

कराची। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जहर दिया गया है। खबर है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है।

दाऊद के साथ घटी इस घटना की प्लानिंग कितने शातिर ढंग से की गयी थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि माफिया डॉन पिछले दो दिनों से अस्पताल में है उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बताया ये भी जा रहा है कि कराची स्थित अस्पताल के जिस फ्लोर पर दाऊद को भर्ती कराया गया है वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है. सिर्फ शीर्ष अधिकारियों और परिवार के करीबी लोग ही वहां जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह ट्रेंड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात का दावा किया जा रहा है। बता दें कि 65 साल का भगोड़ा दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई सालों से कराची में रह रहा है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे मोस्टवांटेड अपराधियों में से एक, दाऊद इब्राहिम, संगठित अपराध, आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। वह 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close