मेरी शादी कराओ!….नहीं तो कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा….और फिर युवक चढ़ गया सैंकड़ों फुट ऊपर बिजली हाईटेंशन टावर पर

अररिया। दुल्हा शादी को बैचेन हो…और घरवाले शादी कराने को तैयार ही ना हो….!…तो फिर…फिर दुल्हे के पास क्या बचेगा….यही ना कि या फिल्म शोले की तरह टंकी पर चढ़ जाये और टंकी ना मिले तो टावर पर ही चढ़ जाये। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला अररिया के फुलकाहा में सामने आया, जहां घरवालों के शादी नहीं कराने से नाराज एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। मशक्कत के बाद किसी तरह से पुलिस ने युवक को नीचे उतारा।

मामला नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव का है। जहां एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि वो जवान हो गया है और घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। शादी नहीं होने से वो काफी तनाव में है। युवक बार-बार बोल रहा था कि उसकी शादी नहीं करा रहे हैं, इसलिए वो मर जायेगा। युवक को उतनी ऊंचाई में चढ़ा देख लोगों की भीड़ लग गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना दी गयी, जिसके बाद लाइन काटी गयी। काफी मशक्कत के बाद भी युवक उतरने को राजी नहीं हो रहा था, आखिरकार गांववालों ने ये कहा कि उसकी शादी जरूर करायी जायेगी, जिसके बाद युवक नीचे उतरा ।

नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि घरवालों का कहना था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं नहीं है, जिसके बाद युवक को बांड भरवाकर थाने से छोड़ दिया गया। युवक शादी के लिए बहुत बैचेन है, इससे पहले भी कई बार बिजली के पोल पर चढ़ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close