देवघर: भीषण सड़क हादसा, स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने टक्कर; एक बच्ची की गई जान
Deoghar: Horrific road accident; head-on collision between a school van and a pickup truck; one girl loses her life.

देवघर। देवघर-चितरा-नारगी मोड़ मुख्य मार्ग पर मंझलीबाद के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एमडी एकेडमी की स्कूल वैन और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए देवघर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर फैलते ही बच्चों के परिजनों में चिंता और मातम का माहौल है।
दुर्घटना की भयावहता ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची की मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है, वहीं घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
इस हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल सभी बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।












