VIDEO: दारोगा की बेटी के तिलक में रिश्तेदारों ने दारू की बोतल लेकर बार बालाओं संग लगाये ठुमके, VIRAL VIDEO पर SP ने किया लाइन अटैच

बेगूसराय। बेटी की तिलक में रिश्तेदारों के तमंचे वाले डांस ने दारोगा को लाइन हाजिर करा दिया। मामला बिहार के बेगुसराय का है, जहां दारोगा की बेटी के तिलक समारोह में रिश्तेदारों ने शराब पीते हुए बार बालाओं संग ठुमके लगाये थे। यही नहीं कमर में पिस्टल टांगे दुल्हा और उसके दोस्त नजर आ रहे थे। कुछ रिश्तेदार कमर में शराब की बोतल भी टांगे हुए थे। दारोगा का नाम सुधीर सिंह है, जो फुलवरिया थाने में पदस्थ थे।

दारोगा की बेटी की शादी का वीडियो वायरल होने पर SP ने कार्रवाई की है। एसपी ने जांच के आदेश देते हुए दारोगा की लाइन अटैच कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दरोगा सुधीर सिंह की बेटी की शादी बरौनी के तेघड़ा निवासी त्रिपुरारी सिंह के बेटे कमलनयन से तय हुई थी। 3 दिसंबर को तिलक बरौनी में हुआ। तिलक समारोह में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था। इस दौरान बार बालाओं के साथ दारोगा के रिश्तेदार डांस करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हद तो ये हो गयी कि फिल्मी गाने पर ठुमके के साथ लोगों ने शराब के पैग भी बनाने शुरू कर दिये। हुस्न लड़खड़ाएगा, जब जाम से जाम टकराएगा….गाने पर लड़की के रिश्तेदारों ने शराब पीते हुए खूब डांस किया। इसी बीच किसी ने वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने वायरल इस वीडियो की जांच का तेघड़ा डीएसपी वीडियो की जांच कर कर रहे हैं। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close