सिविल सर्जन के खिलाफ महिला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,अल्ट्रासाउंड के बहाने अश्लील हरकत करने का लगा आरोप….

लातेहार झारखंड के लातेहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। लातेहार जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर हरेनचंद्र महतो पर दो युवतियों ने अल्ट्रासाउंड के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। दोनों युवतियों ने महिला थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई हैं।

पुलिस सूत्रों के बताया की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) पर आरोप है कि वह अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने युवतियों के साथ अश्लील हरकत किया करते थे। महिला थाना की प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन के विरुद्ध दो अलग-अलग युवतियों ने आवेदन देकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल सर्जन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

महिला थाने के प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि युवतियों की शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को एवं भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में कांड संख्या 19/ 2022 दर्ज कर लिया गया है। कुमारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन के खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत की गई है।

वीडियो हुआ था वायरल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिन पूर्व ही सिविल सर्जन लातेहार पर आरोप लगाते हुए महिला ने एक वीडियो वायरल किया था। जिसमे महिला सिविल सर्जन पर आरोप लगाती हुई वार्तालाप और अपने ऊपर घटित घटना का वीडियो वायरल किया था।वीडियो वायरल कर महिला ने सिविल सर्जन के कार्यप्रणाली पर आरोप लगाती हुई न्याय की गुहार लगाई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close