भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल हो सकते हैं गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानिये क्या है पूरा मामला

पटना। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव गिरफ्तार हो सकते हैं। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला जमीन खरीदी में चेक बाउंस का है। इस मामले में दर्ज शिकायत पर कोर्ट ने समन जारी किया था, लेकिन तारीख में वो नहीं पहुंचे, अब कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले भी कोर्ट ने 22 जनवरी 2021 को खेसारी लाल यादव के खिलाफ समन जारी किया था। इसके बाद 25 फरवरी 2021 उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया। बार बार कोर्ट की डेट पर उनके पेश नहीं होने के बाद दिसंबर 2021 में गैर जमानती वारंट जारी किया गया। उस वक़्त खेसारी लाल ने कोर्ट में पेश होकर 21 जनवरी 2022 को जमानत ले ली थी।

जानकारी के मुताबिक रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव के मृत्युंजय नाथ पांडे की जमीन खेसारी लाल ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम से खरीदी थी। 22 लाख 7 हजार रुपए में ये सौदा हुआ था। जिसके बाद 4 जून 2019 को जमीन की रजिस्ट्री भी हो गई। खेसारी ने 18 लाख रुपए का चेक दिया था, लेकिन वो चेक बाउंस हो गया। चेक 24 जून को वापस आ गया। फिर 27 जून को जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मृत्युंजय नाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने में 16 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट की कई तारीखों पर भोजपुरी स्टार नहीं पहुंचे, जिसके बाद कोर्ट ने नन बेलबल वारंट जारी किया है। ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट प्रियांशु शर्मा ने ये आदेश जारी किया है। इसमें बतौर अभियुक्त रसूलपुर थाना के धानाडीह ग्राम निवासी शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। चार साल पुराने मामले में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। अब सुनवाई में खेसारी हाजिर नहीं हो रहे हैं। जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close