पुजारी की हत्या : शिव मंदिर में दबंगों ने पुजारी की पीट पीट कर की हत्या, गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद

वैशाली : बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित सतपुरा गांव का है. जहां मनचले युवकों ने मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी.

अपराधी को घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबा शिवनारायण गिरी के साथ रहने वाले उनके शिष्य विकास कुमार ने बताया कि सोमवारी को लेकर मंदिर में बाजा बज रहा था, इसी बीच गांव के कुछ दबंग युवक आए और बाजा बंद करने को कहा जिस पर विकास ने बाजा कम आवाज में बजाने की बात कही.

इस पर सभी आरोपी आक्रोशित हो गए और विकास को पीटने लगे. उधर अपने चेले को पिटता देख बाबा उसे बचाने पहुंचे लेकिन दबंगों ने बाबा के साथ भी मारपीट कर दी. इस घटना में मंदिर के पुजारी की मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, बाबा के शिष्य और अन्य ग्रामीण पिटाई से मौत की बात कह रहें हैं, जबकि पुलिस हार्ट अटैक से मौत बता रही है.

ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि पुजारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है या फिर पीटाई से. एक अन्य चश्मदीद रौशन कुमार ने बताया कि इलाके के चार लड़के थे, वह सब विरोध कर रहे थे. वो लोग बाबा के शिष्य का गला पकड़े हुए थे और मारपीट कर रहे थे. जब बाबा छुड़ाने गए है तो उनके चेले को छोड़कर वो लोग बाबा को ही पेट में घुसा से मारने लगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close