22 जनवरी का राशिफल : वृष राशि को नौकरी में मिलेगी अच्छी खबर, मिथुन को होगा धनलाभ, देखिये आज आपका शुभ अंक और रंग

रांची: 22 जनवरी, रविवार को सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे कई लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। वृष राशि वालों की डेली इनकम पहले से ज्यादा बेहतर होगी। कन्या राशि के लोगों को मौजूदा बिजनेस में उपलब्धियां हासिल होंगी। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक ही रहेगा।
1.मेष– सूर्य -शुक्र दशम व चन्द्रमा भी वहीं गोचर में हैं। आज मङ्गल व गुरु जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।
शुभ अंक : 6
2.वृष– चन्द्रमा के इस राशि से नवम गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं । जाँब के दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें। । मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ अंक : 5

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3.मिथुन– व्यवसाय में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ दे सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। घर में शमी का पेड़ लगाएं,तिल का दान करें।
शुभ अंक : 6

4.कर्क– चंद्रमा इस राशि से सप्तम बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी। पारिवारिक योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
शुभ अंक : 8

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5.सिंह– जाँब व व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। श्री कृष्ण जी की उपासना करें।
शुभ अंक : 5

6.कन्या– पँचम भाव का चन्द्रमा छात्रों को कॅरियर में बेहतर करेगा। खष्ठम शनि जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ अंक : 8

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7.तुला– आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी खिलाये।
शुभ अंक : 1

8.वृश्चिक– आज चन्द्रमा तृतीय रहकर छात्रों को सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा की शुभता बढ़ती है।
शुभ अंक : 6

  1. धनु– चन्द्रमा का द्वितीय प्रभाव घर के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
    शुभ अंक : 9

10.मकर– चन्द्रमा व सूर्य का इस राशि में रहना व्यवसाय के मङ्गल के लिए शुभ है। शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है । शनि व शुक्र आईटी व मीडिया में सफलता का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। बड़े का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

शुभ अंक : 1
11.कुंभ– चन्द्रमा द्वादश व शनि इसी राशि में हैं। गुरु व शुक्र टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे । धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
शुभ अंक : 9

  1. मीन– चन्द्रमा एकादश व गुरु इसी राशि में, ,सूर्य व शुक्र का इस राशि से दशम जाँब व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। शनि बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। राहु राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा । नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
    शुभ अंक : 3

Related Articles

close