Breaking: दुमका के जरमुंडी में चचेरे भाई ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

दुमका: दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिस व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है, उसका नाम अनिल ईश्वर है। वह बगिया कुसुमडीह गांव का रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया गया है।

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनिल ईश्वर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अनिल के पिता महेंद्र कुंवर ने बताया कि उनके भतीजे कामदेव ने उनके बेटे अनिल पर जानलेवा हमला किया है। बेटे को चार गोलियां लगी हैं। उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनिल के पिता ने बताया कि उनका बेटा नोनीहाट जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में फेटका गांव के पास कामदेव ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। अनिल को चार गोलियां लगी हैं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थति गंभीर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close