मानवता शर्मसार : बेटी से मिलने आए बुजुर्ग पिता की सिपाही ने जेल गेट पर की बेरहमी से पिटाई .. कमर की हड्डी टूटी

पटना : जेल में बंद बेटी से मिलने आए बुजुर्ग की सिपाही ने इस ठंड में इस कदर पिटाई कर दी कि कूल्हे की हड्डी टूट गई। मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सुचना डायल 112 को दी और इसके बाद आरा नगर थाने से पुलिस की टीम पहुंची और दर्द से कराह रहे बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर के धवरी गांव निवासी लटमर पासवान आरा जिले में बंद अपनी बेटी पूनम कुमारी से मिलने आए थे। जेल का गेट खुलते ही कैदियों से मिलने आए उनके परिजन कतार छोड़कर अंदर घुसने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट पर तैनात एक सिपाही ने सभी को बाहर भगाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जवान लोग तो भाग निकले लेकिन एक बुजुर्ग पुलिसकर्मी के लाठी का शिकार हो गया। सिपाही ने बुजुर्ग को बेरहमी से पिटाई की। सिपाही ने उसके गिर जाने के बाद भी लाठी नहीं रोकी, न हीं उम्र का लिहाज रखा। सिपाही की लाठी तब तक चली जब तक बुजुर्ग बेसुध ना हो गया। जब लोग उसे उठाने का कोशिश करने लगे तो पता चला कि पिटाई से उस बुजुर्ग की कुले की हड्डी टूट गई है। लोगों ने सूचना पुलिस को दी और उस सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल बुजुर्ग का इलाज कर रहे डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि लाठी लगने से बुजुर्ग की कमर की पास की हड्डी फैक्चर हो गया है। फिलहाल एक्स-रे कराया जा रहा है और हड्डी रोग विशेषज्ञ से आगे के इलाज करने की सलाह दी गई है। इधर इस मामले में कहीं कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।











