VIDEO: “रेलवे की कोई गलती नहीं है”, सांसद निशिकांत दुबे ने VIDEO किया ट्वीट, लिखा….एक ट्रेन 262 किलोमीटर, …दूसरी …

जामताड़ा। जामताड़ा में हुए ट्रेन हादसे को लेकर सांसद निशिकांत दुबे का बयान आया है। उन्होंने दावा किया है कि पूरी घटना रेलवे को बदनाम करने की साजिश है। ये घटना ट्रेन के कारण नहीं हुआ है, बल्कि दो लोग ट्रैक पार कर रहे थे, उसकी वजह से हादसा हुआ है|

निशिकांत दुबे ने कहा कि पहली ट्रेन घटना स्थल से 262 किलोमीटर की दूरी पर रूकी हुई है, दूसरी ट्रेन जिसके कारण दो लोग कटे हैं, वो 264 किलोमीटर पर रुकी है। दोनों ट्रेन के बीच दो किलोमीटर का फासला है। ये केवल अफवाह है। सांसद का कहना है कि ये अफवाह रेलवे को बदनाम करने की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये अफवाह सिर्फ भारत सरकार को बदनाम करने की है। ऐसे अफवाह से लोगों को दूर रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि घटना में जो लोग हताहत हुए हैं, उसके प्रति सहानुभूति है। जो भी भी उन लोगों के लिए रेलवे के नियमों के अनुरूप मुआवजे का प्रावधान होगा, वो उन्हें दिलाया जायेगा। लेकिन, इसमें रेलवे की कोई गलती नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close