इंस्पेक्टर को रंगीनमिजाजी पड़ी महंगी, तीन महिलाओं ने मिलकर 90 लाख रुपये की लगा दी चपत, FIR के बाद 8 गिरफ्तार

डीग(राजस्थान)। इंस्पेक्टर को रंगीनमिजाजी महंगी पड़ गयी। तीन महिलाओं ने इंस्पेक्टर से 90 लाख रुपये ठग लिये। मामला राजस्थान के डीग जिले का है, जहां कुम्हेर थाने पर तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र राठी हनी ट्रैप का शिकार हो गये। इधर, शिकायत के बाद हनी ट्रैप मामले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित इंस्पेक्टर इससे पहले भरतपुर के उद्योग नगर थाने में तैनात थे, वहां उनकी एक महिला से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद उस महिला ने उन्हें रेप के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे 90 लाख रुपए ठगे थे।

इस मामले की जांच के लिए अलवर पुलिस भरतपुर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, कुम्हेर थाना प्रभारी महेंद्र राठी ने अपनी शिकायत में एक महिला पर हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए भरतपुर की रहने वाली एक महिला से उनकी दोस्ती हो गई थी। इस महिला ने बाद में उन्हें रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैमकमेल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उनसे करीब 90 लाख रुपये भी हड़प लिए। उस वक्त पीड़ित इंस्पेक्टर भरतपुर के उद्योग नगर थाने में तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी सगाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अलवर के अरावली विहार थाने के प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र राठी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एक टीम उनके नेतृत्व में भरतपुर जांच करने के लिए आई है। इस बाबत यहां कुछ लोगों के बयान भी लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये साल 2022 की घटना है। उस वक्त पीड़िता इंस्पेक्टर और आरोपी महिला एक-दूसरे से मिलने जुलने लगे थे। इस दौरान उसने महेंद्र राठी का अश्लील वीडियो बना लिया था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close