नेता का लाइव मर्डर: फेसबुक पर लाइव वीडियो के दौरान मारी गोली, देखें VIDEO

Live murder of leader: Shot during live video on Facebook, watch VIDEO

क्राइम न्यूज। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद अभिषेक को एक व्यक्ति ने गुरुवार को शाम गोली मारी दी. फायरिंग के बाद हमलावर ने आत्महत्या कर ली. दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल घोसालकर के बेटे अभिषेक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज हो रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुई घटना

शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर को पेट और कंधे में गोली लगते देखा जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान मॉरिस नोरोन्हा के रूप में हुई, जिसने घोषालकर की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना मुंबई के दहिसर इलाके की बताई जा रही है। फेसबुक पर लाइव होने के दौरान यह कटना कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई. घटना उस समय हुई, जब अभिषेक फेसबुक पर लाइव थे. अभिषेक ने जैसे ही लाइव खत्म किया, हमलावर ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी. शिवसेना नेता को तीन गोली लगी है. हमलावर की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई.

Related Articles

close