मेले में हुआ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार में ड्रैगन झूला टूटकर गिरा, बैठी युवती की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

मोतिहारी। यज्ञ में लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा ड्रैगन झूला अचानक से टूटकर गिर गया। घटना में एक युवती की जहां मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खटोलवा गांव की है। गांव में इन दिनों महायज्ञ चल रहा है, जिसमें मेला भी लगा है। दो लड़कियां ड्रैगन झूले में बैठी थी, इसी दौरान झूले की एक बोगी टूट गई, जिससे ये हादसा हुआ।

घटना में 19 साल की प्रिया कुमारी की मौत हो गयी, जबकि रूबी नाम की युवती गंभीर है। जानकारी के मुताबिक प्रिया की शादी तय हो गयी थी। नवंबर में उसकी बारात आने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही हादसा हो गया। प्रिया के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल युवती रूबी का कहना है कि वो लोग झूले में बैठी थी। दूसरे या तीसरे राउंड में हादसा हुआ है। बोगी लगभग फुल हो चुका था। गिरे थे लेकिन कुछ याद नहीं है। मेरे साथ बगल की दूसरी लड़की थी। उधर, जैसे ही झूला टूटा और युवती की मौत हुई, झूला वाला वहां से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में मेला संचालक व आयोजकों पर कार्रवाई की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close