VIDEO-लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न: राष्ट्रपति ने घर जाकर लालकृष्ण आडवाणी को दिया भारत रत्न, प्रधानमंत्री सहित ये दिग्गज रहे मौजूद

LK Advani Bharat Ratna। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। स्वास्थ्यगत कारणों से लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर पर जाकर ये सम्मान दिया गया। इस मौके पीएम मोदी के अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वैंकय्या नायडू भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। चारों शख्सियतों के परिजनों ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान हासिल किया। नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक 53 हस्तियों को भारत रत्न दिया गया
केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close