बड़ी खबर: 4527 शिक्षकों की सेवा हुई खत्म, शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ को पत्र किया जारी, विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पटना। …आखिरकार 4527 शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में विभाग की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। ये सभी शिक्षक अतिथि शिक्षकों के रूप में पदस्थ थे। इस संबंध में सभी डीईओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि आपके जिले में एक भी अतिथि शिक्षक के सेवा में नहीं होने का प्रमाण पत्र विभाग को 3 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

आपको बता दें कि सभी शिक्षक पिछले 6 सालों से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत थे। अब इनकी सेवा समाप्त करने का फैसला शिक्षा विभाग ने लिया है। शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र भी जारी किया गया है। 25 जनवरी 2018 से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कक्षा 9वीं-10वीं के लिए 37 हजार 847, कक्षा 11वीं-12वीं के लिए 56 हजार 891 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 94 हजार 738 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्हें विद्यालयों में पदस्थापित किया जा चुका है। इस स्थिति में अतिथि शिक्षकों को सेवा में बनाये रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। 1 अप्रैल से किसी भी परिस्थिति में इनकी सेवा नहीं ली जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close