IAS Aryaka Akhouri Biography In Hindi: आईएएस आर्यका अखौरी का जीवन परिचय, 2013 बैच की IAS अफसर के बारे में जानिये

IAS Aryaka Akhouri Biography In Hindi: गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी अचानक से चर्चा में आ गयी है। मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान आर्यका (IAS Aryaka Akhouri) की एक VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसके बाद आर्यका अचानक से सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगी। आर्यका अखौरी (UPSC Success Story) मूलतः बिहार की रहने वाली हैं। वह साल 2013 बैच की आईएएस हैं।
पटना की रहने वाली है गाजीपुर डीएम आर्यका
आर्यका की उच्च शिक्षा नई दिल्ली में हुई है। इसके पहले वह वाराणसी और मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ ही सीडीओ के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। आईएएस आर्यका अखौरी यूपी की तेज तर्रार आईएएस अफसरों में उनकी गिनती होती रही है। 14 दिसंबर, 1985 को जन्मी आर्यका अखौरी मूल रूप से बिहार के पटना जिले की रहने वालीं हैं। वह 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि आर्यका अखौरी ने एमएससी (बायोटेक) की पढ़ाई की है।
दिल्ली से एमएससी कर बनी IAS
आर्यका अखौरी ने दिल्ली में एमएससी (बायोटेक) की पढ़ाई करने के बाद UPSC की तैयारी की और इस एग्जाम में सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश कैडर को चुना था। आर्यका को पहली बार भदोही जिले में जिलाधिकारी के तौर पर तैनाती मिली थी. भदोही में उनके कामकाज से खुश होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर, 2022 में अचानक उन्हें गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंप दी. तब से वे गाजीपुर में ही तैनात हैं. जिलाधिकारी बनने से पहले आर्यका वाराणसी और मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट व सीडीओ रह चुकी हैं। आईएएस आर्यका अखौरी को गाजीपुर की जिम्मेदारी साल 2022 में मिली थी। सितंबर महीने में देर रात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था और इन्हीं में से एक थीं आईएएस आर्यका अखौरी। आर्यका का भदोही से तबादला हुआ और उन्हें गाजीपुर की जिलाधिकारी का पद सौंपा गया। जिलाधिकारी के तौर पर यह आईएएस आर्यका अखौरी का दूसरा जिला है।
पूर्व विधायक विजय मिश्र पर की थी गैंगस्टर की कार्रवाई
आर्यका अखौरी (Ghazipur DM Aryaka Akhoury) का जिलाधिकारी के तौर पर गाजीपुर दूसरा जिला है। भदोही जिले में भी वह करीब एक साल तैनात रही हैं। उन्होंने भदोही जिले में पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही उनके कई असलहों का लाइसेंस निरस्त करने समेत कानून व्यलवस्थाा को लेकर कड़ा रुख रखा था। भदोही जिले में उन्होंनने अपनी तैनाती के समय टीशर्ट और जींस पैंट को प्रशासनिक अधिकारियों में बैन करने समेत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर सुर्खियां बटोरी थीं।
दफ्तर में जींस-टॉप पहनने पर लगा दी थी रोक
आईएएस आर्यका अखौरी बेहद ही कड़क अफसर है। अपराधी और गैंगस्टर उनके नाम से खौफ खाते हैं। यही नहीं अनुशासन की वजह कर्मचारियों-अधिकारियों में भी उनके नाम का खौफ है। IAS आर्यका अखौरी वहीं अफसर हैं जिन्होंने सरकारी दफ्तर में जींस और टॉप पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। आर्यका अखौरी ने भदोही जिले में डीएम रहने के दौरान कर्मचारियों-अधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहन कर कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी। भदोही जिले में उन्होंने अपनी तैनाती के समय टी शर्ट और जींस पैंट को प्रशासनिक अधिकारियों में बैन करने समेत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।












