VIDEO: निशिकांत दुबे की गर्दा होली… झाल-मजीरा के साथ फाग गाते नजर आये सांसद निशिकांत दुबे, होली के अंदाज में कह दी ये बात…

देवघर। झारखंड में आज और कल दोनों दिन होली मनायी जायेगी। झारखंड में होली के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कल होली मनायी जायेगी, लेकिन झारखंड में दफ्तर कल खुले रहेंगे। होली की सिर्फ 25 मार्च को ही छुट्टी दी गयी है। इधर होली पर नेताओं के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पति के जेल में रहने की वजह से कल्पना सोरेन ने होली नहीं खेलने का ऐलान किया है।

वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे होली के फूल मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो होली के रंग में रंगे हुए नजर आते हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली मना रहे निशिकांत दुबे ने लिखा है कि,…आज गर्दा होली है। एक बार फिर मोदी सरकार की जय हो…। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, “यह बाबा बैद्यनाथ की नगरी है, यहां 3 दिन लोग होली खेलते हैं… यहां के लोगों, कार्यकर्ताओं, सभी में तीसरी बार PM मोदी की सरकार आने का उत्साह है… ‘अबकी बार 400 पार’ या उससे भी ज्यादा सीटें आएंगी…”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि कल रंगों वाली होली झारखंड में मनायी जायेगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर में लोग दो दिन नहीं, तीन दिन होली खेलते हैं. बाबा बैद्यनाथ की नगरी में होली पर हरि से हर का मिलन होता है. रंग और अबीर गुलाल से लोग होली खेलते हैं. कीचड़ से भी लोग होली खेलते हैं. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखते ही बन रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार आने को लेकर लोग उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार या उससे भी अधिक सीटें आएंगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close