कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान: होली के दिन कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिये किसे कहां से पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा

Loksabha Congress Candidate 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में छह नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने कल प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी।
इस लिस्ट में भाजपा ने 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। इन प्रत्याशियों की लिस्ट देश के अलग-अलग राज्यों की थी। इस लिस्ट में जहां कई मौजूदा सांसदों के टिकट पार्टी ने काटे थे, तो वहीं कई एक्टर एक्ट्रेस को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था।










