होली पर बड़ी घटना: मुख्यमंत्री के पुत्र-पुत्री बाल-बाल बचे, महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हादसा, गर्भगृह में लगी आग, पुजारी सहित 14 भक्त….

उज्जैन। होली पर उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। पुजारी समेत उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के 14 भक्त झुलस गये। घटना उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे की है। घटना के वक्त भस्म आरती चल रही थी। उसी दौरान गर्भगृह में आग लग गई, जिसमे इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 को इंदौर रेफर किया गया है। 3 को उज्जैन जिला अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई, 2 भर्ती हैं।

हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे वैभव और बेटी आकांक्षा भी नंदी हॉल में मौजूद थे।घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग भड़क गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। 6 साल पहले भी महाकाल मंदिर में होली पर इसी तरह की घटना हो चुकी है। तब एक पुजारी झुलस गए थे।मामले में कलेक्टर नीरज सिंह (Neeraj Singh) ने जांच के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close