होली पर बड़ा हादसा : 4 बच्चों की मौत, माता पिता की हालत गंभीर, चार्ज में लगे मोबाइल में अचानक हुआ ब्लास्ट और फिर….

बड़ी खबर : देश भर में होली की धूम है। वहीं मेरठ में एक घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा हो गया. शॉर्ट सर्किट के बाद मोबाइल में धमाका हो गया जिससे घर में आग लग गई और 6 लोगों का पूरा परिवार गंभीर रूप से झुलस गया. इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई.

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में शनिवार की रात को हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले जॉनी का परिवार जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था. जॉनी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. होली के कारण शनिवार को वह घर पर ही था और उसकी पत्नी बबीता खाना बना रही थी. वहीं उसकी बेटी सारिका (10), निहारिका (8) बेटा गोलू (6) और बेटा कालू (5) कमरे में थे

बताया जा रहा है कि कमरे के ही बोर्ड पर मोबाइल चार्जिंग में लगा हुआ था. बिजली के बोर्ड में लगे चार्जर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली चिंगारी वहां बेड पर बिछे फोम के गद्दे पर गिरी जिससे आग लग गई. आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और आग से घिरे बच्चों को बबीता, सारिका और जॉनी ने बचाने की कोशिश की जिससे वो भी बुरी तरह झुलस गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शोर सुनकर पड़ोसी आए और उन्होंने सभी को जैसे-जैसे घर से बाहर निकाला, सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में निहारिका और कालू ने दम तोड़ दिया और बाकी सभी का इलाज चल रहा था लेकिन सुबह होने तक आग में झुलसे चारों बच्चों की मौत हो गई. वहीं पति-पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close