शिक्षक पर्चा लीक मामले में BPSC परीक्षा रद्द करेगा या नहीं ? आयोग ने दी ये सफाई, EOU से मांगे पर्चा लीक के ठोस सबूत

पटना। बिहार शिक्षक पर्चा लीक मामले में परीक्षा रद्द होगी या नहीं ? BPSC के रुख पर अब अभ्यर्थियों की नजर टिकी हुई है। इधर BPSC ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ठोस साक्ष्य नहीं आ जाता, तब तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सकता। आयोग ने इस मामले में EOU साक्ष्य की मांग की गयी है। जानकारी के मुताबिक बीपीएससी को प्रश्न-पत्र लीक होने के संबंध में पहली जानकारी 15 मार्च को दोपहर 2.30 बजे उपलब्ध कराई गई थी। जबकि परीक्षा की पहली पाली 12.30 बजे ही खत्म हो चुकी थी।

आयोग ने प्रेस में बयान जारी कर बताया है कि, 15 मार्च को बीपीएससी की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 3) के प्रश्न पत्र के कथित रूप से लीक होने का आरोप लगाया गया है। 16 मार्च को आर्थिक अपराध एवं साइबर अपराध प्रभाग ने एक जांच रिपोर्ट सौंपी थी। EOU की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन पर आयोग की ओर से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 15 मार्च को परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न-पत्र लीक होने के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा रद्द किये जाने को लेकर बीपीएससी ने स्पष्ट कहा है कि कथित प्रश्न-पत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की ओर अनुसंधान किया जा रहा है। आयोग द्वारा परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्न-पत्र एवं उत्तर लीक होने संबंधी ठोस साक्ष्य की मांग ईओयू से की गई है। ठोस साक्ष्य और वांछित सूचनाएं प्राप्त होने पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की 15 मार्च को ली गई परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close