झारखंड : “ आपसी सहमति से बनाया गया संबंध रेप नहीं..” .हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलटा, युवक को दुष्कर्म के आरोप के किया गया बरी…जानें पूरा मामला

रांची। सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध दुष्कर्मी नहीं है… हाईकोर्ट ने रेप के मामले में ये फैसला देते हुए युवक को बरी कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि साक्ष्यों से स्पष्ट है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे, बल्कि युवती की सहमति से ही शारीरिक संबंध स्थापित हुआ। इसलिए यह दुष्कर्म नहीं माना जाएगा। साथ ही कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत के आदेश को भी निरस्त कर दिया।
मामला पाकुड़ का है, जहां निचली अदालत ने 2012 में आरोपी मोहिदुल को रेप मामले में दोषी पाते हुए सात साल कारावास की सजा सुनाई थी। इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी। जानकारी के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 2007 में मोहिदुल नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।
अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले के प्राथमिकी दर्ज कराने में छह महीने की देरी हुई है। करीब छह महीने तक दोनों को बीच शारीरिक संबंध बने और जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब मामले की जानकारी हुई। पीड़िता ने अपने बयान बताया था कि आरोपित ने उससे शादी करने का वादा किया था। कोर्ट के सामने सुनवाई में ये भी बातें आयी कि अपीलकर्ता विवाह के पंजीकरण के लिए न्यायालय गया था, लेकिन वहां अन्य व्यक्तियों ने उसे रोक दिया।
पंचायत में अपीलकर्ता को पीड़ित लड़की से शादी करने के लिए कहा गया था, लेकिन दूसरों की आपत्ति के कारण ऐसा नहीं हो सका। कोर्ट ने कहा कि सबूत सहमति से संबंध बनाने की ओर इशारा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हुई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पीड़ित की सहमति बलपूर्वक या धोखाधड़ी के तहत प्राप्त नहीं की गई थी। जिसकी वजह से युवक को बरी कर दिया गया है।











