मोदी को कैंसर: सोशल मीडिया पोस्ट कर खुद दी जानकारी, लिखा…… लोकसभा चुनाव के प्रचार से किया खुद को दूर, कई नेताओं ने जताया दुख..

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि वो लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पायेंगे। सुशील मोदी के इस पोस्ट के बाद कई नेताओं को उनकी इस बीमारी की जानकारी हुई, जिसके बाद कई नेताओं ने इसे लेकर दुख जताया। बुधवार की शाम सुशील मोदी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं।

दरअसल सुशील मोदी ने सोशल मीडिया में लिखा- पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित। दरअसल, सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। 3 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला। वे दिल्ली एम्स में इलाज करवा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुशील मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो वो लोकसभा चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे। मोदी के स्वास्थ्य की जानकारी होने के बाद कई नेताओं ने दुख जताया है। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह जानकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविशंकर प्रसाद ने कहा की चुनाव प्रचार में उनकी कमी खलेगी।वहीं लालू प्रसाद यादव ने हैरानी जताई है। उन्होंने मोदी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

लालू ने एक्स पर लिखा, ‘भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूं। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूं। वो जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी हैं। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको फायदा मिलते रहे।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close