झारखंड-एक्शन में चुनाव आयोग: देवघर एसपी सहित पुलिस अफसरों के इन चार पदों को तत्काल भरने को कहा, नियु्क्ति के लिए आयोग ने मांगे नामों के पैनल

रांची। इलेक्शन कमीशन ने देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है। इसके साथ ही रांची के ग्रामीण एसपी, पलामू के डीआईजी और दुमका के आईजी के खाली पदों को भरने के लिए अधिकारियों का पैनल मांगा है। आपको बता दें कि बता दें कि झारखंड समेत पांच राज्यों असम, बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में आठ डीसी और 12 पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का निर्वाचन आयोग ने स्था,नांतरण किया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड के चार पुलिस पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है।

इसे लेकर चुनाव आयोग ने चिट्‌ठी भी जारी की है। जारी चिट्‌ठी में पांच राज्यों के आठ डीएम और 12 एसपी को बदलने को कहा है। इसमें देवघर एसपी, रांची रूरल एसपी, डीआईजी पलामू और दुमका आइजी को बदलने को कहा है। वहीं इनकी जगहों पर कौन लाए जाएंगे, उसके नाम भी मांगे हैं।इधर आदेश जारी होते ही देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया गया है। वहीं जिले के नए एसपी कौन होंगे इसलिए चुनाव आयोग को नाम भेजे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्वाचन आयोग ही नए एसपी के नाम पर मुहर लगाएगी। बताया जा रहा है कि देवघर एसपी पर कई तरह के आरोप थे। जिसमें उनकी कार्यप्रणाली पर गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए थे।देवघर के रहने वाले शिवदत्त शर्मा ने सांसद निशिकांत सहित नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया। जबकि वो खुद तीन मामलों में फरार चल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने थाने जा कर एफआईआर कैसे कराई। इन्हीं शिकायतों की वजह से निर्वाचन आयोग ने कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटाने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close