वोटिंग के साथ बारिश भी: झारखंड के इन शहरों में दोपहर बाद होगी बारिश, जल्दी-जल्दी वोटिंग का काम निपटा लें, वज्रपात की भी आशंका

रांची। झारखंड में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। चार लोकसभा के लिए मतदान चल रहा है। चुनाव के जोश के बीच झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके में आंशिक बादल छाएंगे, बादल गरजेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी।
जिन जिलों में बारिश की बात कही गई है उसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ हैं। मौसम विज्ञान ने बताया है कि रांची सहित पूरे राज्य में मौसम में हुए परिवर्तन का असर रहेगा। 15 मई तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। ठनका भी गिर सकता है।
इसके अतिरिक्त 13 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 14 और 15 मई को 10 जिलों में बारिश के आसार हैं।14 मई तक राज्य के अलग- अलग हिस्सों में बारिश भी होगी। 12 मई को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होगी और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।14 मई को मध्य झारखंड के छह जिलों में बारिश कर बात कही गई है। कहीं मेघ गर्जन तो कहीं वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।











