…और 111 यात्रियों की अटकी रही सांसे….खराब मौसम में रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत…आसमान में लगाता रहा विमान चक्कर … फिर फ्यूल होने लगा खत्म…

रांची। हवाई यात्रियों की आज घंटों सांस हवा में अटकी रही। दरअसल रांची का मौसम अचानक खराब होने की वजह से बैंग्लुरू से रांची आ रही फ्लाइंट रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। वो हवा में ही कई चक्कर काटने लगा। जिसके बाद वाराणसी एटीसी से संपर्क किया गया और फिर वाराणसी में फ्लाइट को उतारा गया। इस दौरान वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर काफी देर तक फ्लाइट खड़ी रही। मौसम ठीक होने के बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरा।

गो फर्स्ट के विमान जी 8401 ने बगलुरु एयरपोर्ट से 111 यात्रियों को लेकर सुबह 10.35 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। विमान रांची हवाई क्षेत्र में दोपहर 12.55 बजे पहुंचा। इस दौरान रांची में मौसम खराब होने के कारण विमान को वहां उतारने की अनुमति नहीं मिली। इधर लैंडिंग के इंतजार में फ्लाइट आसमान में ही चक्कर काटता रहा। इसी दौरान फ्यूल भी खत्म होने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इमरजेंसी में पायलट ने वाराणसी एटीसी संपर्क साधा और विमान को उतारने की इजाज मांगी, जिसके बाद फ्लाइट को उतारा गया और फिर दोपहर के 2 बजे से लेकर 3 बजे तक फ्लाइट वहीं खड़ी रही। 3 बजे फ्लाइट ने इस फिर से रांची के लिए उड़ान भरी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close