घर में बढ़ गया है कॉकरोच का आतंक, इन उपायों से मिनटों में हो जायेगा घर

How to get rid of Cockroaches किचन में छिपी हुई कॉकरोच की फौज को निकालना आसान काम नहीं है। इसमें अक्सर पसीने छूट जाते हैं। कई लोगों के लिए इन्हें भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्प्रे की महक सिरदर्द का कारण बन जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे किचन हैक्स जिनकी मदद से किचन के कोने-कोने में छिपे कॉकरोच भगाए जा सकते हैं।अगर घर में कहीं एक जगह भी कॉकरोच नजर आए तो इसे मारना जरूरी है नहीं तो आपके पूरे घर में कॉकरोच फैल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, कॉकरोज सबसे ज्यादा गंदगी और खाने-पीने वाली चीजों पर आते हैं। इसके बाद ये फैलने लगते हैं और फिर जगह-जगह घर के हर कोनों में अपना कब्जा कर लेते हैं। ऐसे में आप अगर कुछ घरेलू उपायों को आजमाएं तो इन कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही इन होम हैक्स के लिए आपको ज्यादा कुछ खरीदने की भी जरूरत नहीं है। तो, आइए जानते हैं कॉकरोच मारने के घरेलू उपाय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 2 Home hacks की मदद से भगाएं घर के कॉकरोच

बोरेक्स पाउडर और चीनी का इस्तेमाल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको करना ये है कि बोरेक्स पाउडर लें और इसमें चीनी को पीसकर इसमें मिला लें। अब इस दरवाजों और खिड़कियों के कोनों में डाल दें। इसे उन तमाम जगहों पर डालें पर जहां जहां कॉकरेज आते हैं। ये असल में एक प्रकार के प्वाइजन की तरह काम करते हैं। होता ये है कि कॉकरेज चीनी खाने आते हैं पर बोरेक्स पाउडर को भी खा लेते हैं। इससे वो मर जाते हैं और आपको बिना ज्यादा मेहनत किए कॉकरोच से छुटकारा मिल जाता है।

मिट्टी का तेल है कारगर

मिट्टी का तेल भी सिंक या कैबिनेट्स में छिपे कॉकरोच को भगा सकता है। इसके लिए आपको उन जगहों पर इसे पानी के साथ मिलाकर छिड़कना है, जहां कॉकरोच अपना डेरा जमाए हुए हैं। इसके बाद आपका किचन इनके आतंक से एकदम सुरक्षित हो जाएगा।

लौंग कर देगी कॉकरोच की छुट्टी

कॉकरोच आपके लिए सिरदर्द बन गए हैं और आप सभी रास्ते अपनाकर थक गए हैं, तो हर किचन में आसानी से मिलने वाली लौंग बेहद कारगर उपाय है। आपको हर जगह 8-10 लौंग डाल देनी है। इसकी महक से कॉकरोच आपका किचन छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

बेकिंग पाउडर और चीनी का इस्तेमाल

बेकिंग पाउडर और चीनी का इस्तेमाल कॉकरोच मारने में मददगार हैं। आपको करना ये है कि बेकिंग पाउडर में चीनी पीसकर मिला लें। इसके बाद इसे उन तमाम जगहों पर डालें जहां कॉकरोच आते हैं। ये काम आपको रात में करना है क्योंकि रात को कॉकरोच को इन्हें खाने का ज्यादा समय मिल पाता है। इस प्रकार से बेकिंग पाउडर और चीनी का इस्तेमाल कॉकरोच मारने में कारगर तरीके से काम कर सकता है।

Related Articles

close