महिला सिपाही से 10 लाख की डिमांड: दहेज की रकम नहीं दे पायी, तो ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाला, महिला कांस्टेबल की शिकायत पर FIR दर्ज

Lady Constable News : महिला थाना पुलिस ने एक महिला आरक्षक खुद ही ससुराल पक्ष के लोगों की ज्यादती का शिकार बन गयी। दहेज के 10 लाख नहीं देने वाल महिला सिपाही को ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल दिया। अब इस मामले में महिला सिपाही की शिकायत पर उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट, धमकाने का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने 10 लाख रुपये एवं कार की मांग पूरी नहीं होने पर महिला और दो बच्चों को घर से बेदखल कर दिया है।

महिला थाना के एएसआइ रामकुशल ने बताया कि राजधानी पुलिस में पदस्थ 36 वर्षीय आरक्षक नेहरू नगर क्षेत्र में रहती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि जून 2020 में उसकी शादी बैतूल में हुई थी। उसके पति निजी काम करते थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति एवं सास-ससुर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगे थे। मांग पूरी करने के लिए उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय बीतने के साथ उनके दो बच्चे हुए। उसे लगा कि बच्चों के आने के बाद शायद पति एवं ससुराल वालों के व्यवहार में कुछ परिवर्तन आने लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे लोग दहेज में 10 लाख रुपये एवं कार लाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने जब दहेज का विरोध किया, तो उसे और उसके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके चलते वह बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी। उसके मायके वालों ने पति वह उसके माता-पिता को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला आरक्षक के पति, सास, सुसुर एवं देवर के खिलाफ दहेज एक्ट एवं धमकाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों को थाने में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस तामील नहीं होने पर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बैतूल जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close