हेडमास्टर ने किया रेप: छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी शिक्षक पर FIR, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही आरोपी शिक्षक फरार

School Teacher Rape: शिक्षक ने एक बार फिर गुरु शिष्य परंपरा को कलंकित किया है। प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ रेप किया। एफआईआर के बाद आरोपी हेडमास्टर फरार बताया जा रहा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी की है, जहां स्कूल हेडमास्टर की घिनौनी हरकत सामने आयी है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि थाने में शिकायत दर्ज होते ही आरोपी प्रिंसिपल फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रिंसिपल की यह गंदी करतूत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मामले पर DSP अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. उसी के आधार पर परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त हो चुकी है. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close