लड़कियों के न्यूड VIDEO से ब्लैकमेल करने वाला शातिर ठग पकड़ाया, ठगी के पैसे से करता था अय्याशी, बनायी करोड़ों की संपत्ति

गिरिडीह। पुलिस की चंगुल में आखिरकार शातिर साइबर ठग फंस ही गयी। VIDEO CALLING पर लड़कियों की न्यूड VIDEO दिखाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले इस शातिर को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा है। शातिर साइबर ठग पैसों को अय्याशी में उड़ाता था। 20-20 लाख की गाड़ियों में वो घूमा करता था। सोनू ने ठगी के पैसे से खूब पैसे बनाये। उसके पास एक एमजी हैक्टर कंपनी का लगभग 18 लाख मूल्य का एक कार है। वहीं 50 लाख का एक ट्रक, 2 लाख मूल्य की एक बाइक, 2 लाख मूल्य की एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, बेंगाबाद के ग्राम-साठीबाद एवं महुआर में 1-1 एकड़ जमीन, लगभग 2 करोड़ रूपये की अपने परिजनों के नाम पर ले रखी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी सोनू के पास से फर्जी सिमकार्ड के साथ मोबाइल मिला है, जिसमें साइबर अपराध का सारा की करतूत कैद है। सोनू के पास जो सिमकार्ड मिला जो दक्षिण भारत का है. इसके अलावा इसके पास फर्जी ईमेल आईडी भी मिला है। सोनू अपने साथियों के साथ मिलकर गूगल पे, फोन पे का लिंक भी बनाता था और फिर उस लिंक को 25 हजार में दूसरे साइबर अपराधियों को बेच देता था। पुलिस के मुताबिक सुडोकू एप के माध्यम से लडकी से न्यूड वीडियो कॉलिंग करवाने एवं लड़की उपलब्ध कराने का झांसा लोगों को दिया करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गूगल सर्च इंजन पर फोनपे एवं गूगल पे का कस्टमर केयर नंबर और हेल्पलाइन नंबर पंच कर भी लोगों को झांसे में लेता था। सोनू के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना कांड सं0-245/2017, गिरिडीह मुफस्सिल थाना कांड सं0-266/2015, यह वरली, मुम्बई के साइबर केस में जेल जा चुका है. वहीं गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0-28/2023 के गिरफ्तार महेंद्र मंडल ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में भी अपने सहयोगी सोनू कुमार वर्मा का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close