Gold Price Today: बजट के पहले फिसले सोना-चांदी, जानें आज बाजार में क्या है भाव

Gold Price Today: मंगलवार (23 जुलाई) को बजट के पहले कमोडिटी बाजार में सुस्ती दिखाई दे रही है. सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई है. सोना 72,500 रुपये के स्तर पर आया है तो चांदी भी 89,000 के नीचे चल रहा है. भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोना आज सुबह 176 रुपये (-0.24%) की गिरावट के साथ 72,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. कल के कारोबार में ये 72,718 पर बंद हुआ था. चांदी इस दौरान 338 रुपये (-0.38%) की गिरावट के साथ 88,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी. कल ये 89,203 पर बंद हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत सोना

Joe Biden के राष्ट्रपति पद के रेस से हटने के बाद डॉलर में कमजोरी आई है, इससे सोने में मजबूती दर्ज हो रही है. स्पॉट गोल्ड एक बार फिर से 2400 डॉलर के करीब पहुंच रहा है. स्पॉट गोल्ड 2,394 डॉलर प्रति औंस पर था. यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 2,395 डॉलर प्रति औंस पर था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्राफा बाजार में आई तेजी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपये की मजबूती के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को सोना 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये बढ़कर 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 75,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग को बताया. 18 जुलाई से पिछले चार सत्रों में चांदी 3,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुकी है. 18 जुलाई को यह 400 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

Related Articles

close