Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में बंपर गिरावट, जल्द करें खरीदारी

पटना. सावन का पावन महीना प्रकृति के श्रृंगार का महीना माना जाता है. यही कारण है कि सावन मास में महिलाएं भी खूब सजना संवरना पसंद करती हैं. पर भारतीय संस्कृति में बिना सोने चांदी के ज़ेवर के श्रृंगार अधूरा माना जाता है. ऐसे में सावन की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले अगर आप गहनों की शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो यह समय खरीदारी के लिए ठीक है. मालूम हो कि 22 जुलाई से ही सावन की शुरुआत होने वाली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई दिनों बाद कल से ही सोने और चांदी के रेट में भी बंपर गिरावट दर्ज की जा रही है. सर्राफा बाजार के जानकर बताते हैं कि अभी गोल्ड और सिल्वर में निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. वहीं, पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार की माने तो कल से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी कमी दर्ज की जा रही है. जहां सोना ₹800 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से घट गया है. वहीं, चांदी में भी ₹1000 प्रति किलोग्राम की कमी रिकॉर्ड की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज भी कम रेट में मिल रहा गोल्ड

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में रविवार (21 जुलाई) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 68,200 रुपए है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 76,100 रुपए चल रहा है. जबकि, इससे पहले तक 24 कैरेट सोने का भाव 76,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 68,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा था. वहीं, आज 18 कैरेट सोने का भाव भी 57,500 रुपए ही चल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

90,000 में मिल रही 1 किग्रा चांदी

वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में भी कल के वनिस्पत आज कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. आज भी चांदी 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है. जबकि इससे पहले तक चांदी की कीमत 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से चल रही है.

जान लीजिए एक्सचेंज रेट

वहीं, दूसरी ओर अगर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 66,700 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

वहीं, चांदी बेचने का रेट आज 87,000 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है. बता दें कि सोने चांदी की क्वालिटी और हॉलमार्क इत्यादि कारणों से भी इसका एक्सचेंज रेट थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है.

Related Articles

close