करवा चौथ पर बड़ा कांड: गर्लफ्रेंड को करवा चौथ मनाने ब्वायफ्रेंड ने बुलाया होटल, रेप के बाद रेत दिया गला, फिर किया सरेंडर

Girlfriend boyfriend : करवा चौथ के दिन ब्वायफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बड़ा कांड कर दिया। करवा चौथ मनाने के नाम पर होटल बुलाया और फिर चाकू से गला रेत दिया।
ब्वायफ्रेंड को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से बात करती है। दरअसल गर्लफ्रेंड को जब भी ब्वायफ्रेंड कॉल करता था, तो उसकी कॉल वेटिंग पर रहती थी, जिसकी वजह से उसने शक में ये खूनी खेल खेला।
आरोपी ने शनिवार को कानपुर के एक होटल में छात्रा को बुलाकर रेप किया, इसके बाद मर्डर करके थाने में सरेंडर कर दिया।
20 अक्टूबर को छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने मामले में रेप और मर्डर की FIR दर्ज की है।जानकारी के मुताबिक गुजैनी के रहने वाले आरोपी प्रियांशु त्रिपाठी पेशे से बिजली मैकेनिक है।
फूड डिलीवरी भी का भी काम करता है। प्रियांशु की BCA की पढ़ाई कर रही छात्रा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए थे। प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि मेरा प्यार काफी पुराना है, लेकिन वो मुझे इग्नोर करने लगी थी।
मैंने एक दिन पहले भी उससे कहा था कि अगर तुमने उस लड़के से मिलन-जुलना नहीं छोड़ा तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। फिर भी वह नहीं मानी। इस पर मेरा फोन पर झगड़ा हुआ, फिर मैंने फोन काट दिया।
आरोपी ने बताया- मैंने फिर उसे कॉल किया और करवाचौथ को लेकर इमोशनल दबाव बनाकर होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां बात करने के दौरान मैंने उसे कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी।
फिर मैं उसके साथ सो गया। थोड़ी देर बाद उठा और उसकी गर्दन को चाकू से रेत कर, होटल के कमरे को लॉक करके भाग गया।
आरोपी ने कहा- मुझे लगा कि मैं भागकर कहां जाऊंगा। मेरे भागने के बाद पुलिस मेरे परिवार को परेशान करेगी। मुझे हत्या पर कोई पछतावा भी नहीं है।
इसलिए गोविंद नगर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।सरेंडर करने से पहले उसने एक दोस्त के जरिए भी छात्रा के घर पर मर्डर की सूचना दी थी। हालांकि जब तक वो कुछ पता करते तब तक गोविंद नगर पुलिस ने हत्या की पुष्टि करने के बाद पूरे मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी।












