रिश्तों का कत्ल : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, पूर्व सरपंच के बेटों के बीच खौफनाक अंत

कवर्धा। कवर्धा जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में एक दु:खद घटना घटी है। रघुपारा गांव में पूर्व सरपंच काशीराम के छोटे बेटे भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल मेरावी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने गोपाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

घटना मंगलवार शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच की है। जहां अज्ञात कारणों से छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वजह से बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके चलते अस्पताल के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या का मकसद अभी तक नहीं हो पाया स्पष्ट

पुलिस संदिग्ध की तलाश में सक्रिय है और उसे जल्द ही पकड़ लेने का दावा कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय संदिग्ध नशे की हालत में की था हालांकि, हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close