मोदी मोदी हुई राजधानी…एक झलक पाने को उमड़ी भीड़ की प्रशासन के भी उड़े होश

Modi Modi became the capital...the crowd gathered to get a glimpse, even the administration was shocked.

रांची। झारखंड की धरती पर पीएम मोदी ने आज जैसे ही कदम रखा, BJP के हौसला बुलंद होती दिखाई दे रही है। आज सबसे पहले मोदी ने झारखंड पहुंच कर  बोकारो में विशाल जनसभा को संबोधित किया। बोकारो में उन्होंने मंच से नया नारा दिया।

जहां उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि झारखंड हमने बनाया है, झारखंड हम ही संवारेंगे…ये सुनते ही बीजेपी प्रत्याशी के साथ साथ वोटर उत्साहित हो उठे। बोकारो में उनका कार्यक्रम चंदनक्यारी में था जहां के प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी है। इसके साथ साथ गिरिडीह, धनबाद संसदीय क्षेत्र के  प्रत्याशी और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके उनका कार्यक्रम गुमला में था। जमकर उन्होंने हेमंत सरकार पर भड़ास निकाली। उन्होंने ये भी कहा जातिवाद की लड़ाई में मत फंसना।एक रहोगे तो सेफ रहोगे…..ये नारा देकर बीजेपी ने सेक्युलर कहने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

तीसरे कार्यक्रम में मोदी राजधानी रांची में रोड शो कर रहे है। जहां पर सड़कों पर मोदी की झलक देखने को बेताब लोगो का झुंड सड़क के दोनों तरफ खड़े है।सड़कों पर जोरदार तैयारी सुबह से ही चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें video….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close