ट्रेनी जवान के साथ बड़ा हादसा: दुर्गापूजा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान ने….आज ही मिला था….

बोकारो: जैप 4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान के साथ बड़ी घटना हो गई। जवान का नाम सुशील कुमार है, जो साहिबगंज का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोली मिला था। हथियार गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है। घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2019 में हुई थी बहाली, जैप 4 में भेजा गया था प्रशिक्षण के लिए

वर्ष 2019 में तीन मार्च को जवान सुशील कुमार आइआरबी में भर्ती हुआ था। उसे प्रशिक्षण के लिए बोकारो जैप चार में भेजा गया था। अपने सहयोगियों के साथ वह यहां प्रशिक्षण कर रहा था। कोराना की वजह से प्रशिक्षण कई बार स्थगित हुआ।

इसी वजह से नौ माह के प्रशिक्षण की जगह चार वर्ष से भी अधिक समय में भी प्रशिक्षण अवधि पूरी नहीं हो सकी। श्रावन माह में दुमका में इस जवान की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी समाप्त कर वह जैप चार लौटा था। इधर, पूजा में रांची में विधि-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग हुई थी। जैप चार से आइआरबी के प्रशिक्षु जवानों को ड्यूटी पर भेजने का आदेश हुआ। अन्य जवानों के साथ सुशील को भी ड्यूटी के लिए रांची कमान दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार की सुबह जवान तैयार हुआ और ड्यूटी जाने के लिए बस पर चढ़ने के लिए बैरक से हथियार गोलियों के साथ निकला। अचानक बस व बैरक के बीच सुशील को गोली लग गई। इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा होने लगी। वहीं किसी का कहना था कि जवान खुद हथियार को चेक कर रहा था, उसी दौरान गोली चली और उसके सीने में लगी।

मामले में बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि सूचना मिलने पर मैं खुद घटनास्थल पर गया था। यहां प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार आइआरबी आठ के प्रशिक्षु जवान सुशील कुमार ने खुद ही अपने राइफल से खुद को गोली मार ली है। फिलहाल जांच की जा रही है। अनुसंधान प्रारंभिक स्टेज में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार भाइयों में सबसे छोटा था सुशील कुमार

सुशील कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था। साहिबगंज में बड़े भाई सज्जन चौधरी उर्फ डब्बू पीपी के साथ रहते हैं। दूसरे भाई सुमित चौधरी उर्फ बुट्टन एक ठेकेदार के साथ रहते हैं। तीसरे भाई गोपाल चौधरी ठेकेदारी करते हैं। पिता का निधन 10 साल पूर्व हो गया था। अब तक केवल बड़े भाई सुमित चौधरी की ही शादी हुई है।

स्‍वजन बोले- सुशील की हत्‍या की गई, ठीक से जांच करे पुलिस

सुशील कुमार के चचेरे भाई मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि उनलोगों को दिन करीब साढ़े दस बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली। इसके बाद सुशील के सभी भाई यहां से रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की ठीक से जांच पड़ताल करे। कहा कि धोखे से गोली चलती तो एक गोली लगती। दो-दो गोली लगी है। कपड़े भी फटे हुए हैं।

Related Articles

close