Jharkhand IAS प्रमोशन: झारखंड राप्रसे के ये 6 अधिकारी बने IAS, DOPT ने जारी किया नोटिफिकेशन

Jharkhand IAS News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारी आईएएस बन गये हैं। डीओपीटी की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पिछले दिनों प्रमोशन के लिए डीपीसी दिल्ली में हुई थी, जिसके बाद अब प्रमोशन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साल 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन सभी को प्रोन्नति मिली है। इनमें कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद के नाम शामिल हैं।

आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाने वाली कंचन सिंह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं।  उन्होंने सीडीपीओ पद से सेवा की शुरुआत कर इस मुकाम को हासिल किया है। इस लिस्ट में शामिल बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले जुलाई 2023 में पहली बार राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली थी। 24 पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ आईपीएस में प्रोन्नति देने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बना था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close